सिविल प्रक्रिया संहिता मौलिक विधि है या प्रक्रिया विधि।

सिविल प्रक्रिया संहिता मौलिक विधि है या प्रक्रिया विधि।

 
मौलिक विधि वह है जो, पक्षकारों के अधिकारों और कर्तव्यों को परिभाषित करके उन्हें सुनिश्चित करती है; जैसे-भारतीय संविदा अधिनियम, भारतीय दण्ड संहिता, सम्पत्ति अन्तरण अधिनियम आदि मौलिक विधियाँ हैं।
 

प्रक्रिया विधि क्या है 

 
प्रक्रिया विधि वह है, जो मौलिक विधि को प्रवर्तित करने के लिये कार्यवाही का निर्धारण करती है। यह वस्तुत: कार्यवाही की विधि है। कार्यवाही के अन्तर्गत सिविल एवं दाण्डिक सभी कार्यवाहियाँ शामिल हैं। जैसे-सिविल प्रक्रिया संहिता, दण्ड प्रक्रिया संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम आदि प्रक्रिया विधियाँ हैं।
 
 

सिविल प्रक्रिया संहिता मौलिक विधि है या प्रक्रिया विधि है?

 
मौलिक विधि और प्रक्रिया विधि के सम्बन्ध में ऊपर जो वर्णित किया गया है, उससे स्पष्ट है कि प्रक्रिया विधि न्यायालयीन प्रक्रिया को विनियमित करती है। इसी सन्दर्भ में सिविल प्रक्रिया संहिता का आशय भी सिविल न्यायालयों में केवल प्रक्रिया को विनियमित करना है। चूँकि सिविल प्रक्रिया संहिता का उद्देश्य वाद के दायर किये जाने से लेकर डिक्री के निष्पादन तक की कार्यवाहियों को नियमित एवं नियन्त्रित करना है, इसलिये वह शुद्ध रूप से एक प्रक्रिया विधि ही है।
 
 

Read More

  1. न्यायिक पृथक्करण और तलाक में क्या अंतर है | Defference Between Judicial Separation and Divorce
  2. What is Article 16 in Constitution | संविधान के अनुच्छेद 16 में क्या कहा गया है
  3. Difference Between Abduction and Kidnapping in Hindi | अपहरण एवं व्यपहरण के बीच अंतर
  4. बेटियों को पैतृक संपत्ति में हक पर सुप्रीम कोर्ट का ताजा फैसला
  5. Indian Penal Code Section (IPC) 330 in Hindi | भारतीय दंड संहिता की धारा 330 में क्या अपराध है
  6. Indian Penal code 1860 Section 4 in Hindi | IPC Section 4 in Hindi
 

Post a Comment

0 Comments